# कथा

> कथा (iPhone/iPad app by suraj chandravanshi.)

- Source: https://appshunter.io/ios/app/id6814529556 (this page in markdown: same URL + `.md`)
- Developer: [suraj chandravanshi](https://appshunter.io/developer/6804610715)
- Category: Entertainment, Books
- Price: Free
- Age rating: 12+
- Requires: iOS 15.0 · 48 MB
- Languages: English
- Released: 2026-09-26
- Data updated: 2026-10-14

## What is कथा?

कथा एक सुनने का ऐप है।

इसमें हिंदी में प्रवचन और कहानियाँ हैं — और इनमें से कुछ भी कहीं से उठाया हुआ नहीं है। हर शब्द इसी ऐप के लिए लिखा गया है और अपनी ही आवाज़ में बोला गया है।

सुनिए और साथ-साथ पढ़िए
कहानी खोलते ही ऊपर एक छोटा पर्दा आता है — उस कथा का चित्र, और नीचे वही वाक्य जो उस पल बोला जा रहा है। वीडियो की तरह।

एक बार सुनी, हमेशा फ़ोन में
पहली बार सुनते समय कहानी फ़ोन में उतर जाती है। उसके बाद हवाई जहाज़ में, ट्रेन में, या जहाँ सिग्नल न हो — वहीं की वहीं चलती है। कोई खाता नहीं चाहिए।

जहाँ छोड़ा, वहीं से
हर प्रवचन पंद्रह-बीस मिनट का है; लंबी कथाएँ भागों में। जहाँ छोड़ा था वहीं से खुलती है, और अगला भाग अपने आप चल पड़ता है, अगर आप चाहें।

रात के लिए बनी हुई
स्क्रीन बंद रखिए, कहानी चलती रहेगी। lock screen पर वही बटन मिलेंगे जो चाहिए। sleep timer से अपने आप रुक जाती है। पर्दे का रंग रात का है, आँख नहीं चुभती।

क्या-क्या है
• प्रवचन — डर, गुस्सा, प्रेम, जल्दी, अकेलापन — रोज़ की उलझनों पर, बिना उपदेश के
• कहानियाँ — साधारण लोगों की, साधारण जगहों की
नई कथाएँ लगातार जुड़ती रहती हैं, ऐप अपडेट किए बिना।

हिंदी और English
पूरा ऐप दोनों में पढ़ा जा सकता है। कहानी हिंदी में ही रहती है।

मुफ़्त
पूरा ऐप मुफ़्त है और विज्ञापनों से चलता है (Contains ads)। कहानी के बीच में कभी कोई विज्ञापन नहीं आता। एक छोटा वीडियो देखकर 24 घंटे के लिए विज्ञापन बंद भी कर सकते हैं।

न नाम, न ईमेल, न फ़ोन नंबर — कुछ नहीं माँगा जाता।

— Axpertz Labs

## Is कथा safe?

Not enough ratings yet to assess कथा.

## Is कथा legit?

कथा appears legitimate, with a few gaps. The AppsHunter Legitimacy Score for कथा is 65 out of 100 points across 7 verification signals from App Store and developer data.


## Version history (last 2 releases)

### 1.1.0 — 2026-09-30

ऐप खुलते ही बाक़ी कहानियाँ और प्रवचन अपने आप, चुपचाप उतरने लगते हैं — सुनते वक़्त इंतज़ार नहीं करना पड़ता। ऐप बंद करने पर यह रुक जाता है और लौटने पर वहीं से चलता है।

कहानी के पन्ने पर अब एक ही साफ़ बटन है — सब चलाएँ। शेयर और वीडियो उसके बग़ल में छोटे निशान बन गए हैं।

### 1.0.9 — 2026-09-26

No release notes.

## More apps by suraj chandravanshi

- [Atka](https://appshunter.io/ios/app/atka/id6804651860)
- [Axpertz Trader](https://appshunter.io/ios/app/axpertz-trader/id6812976763)
- [English Speaking Pro](https://appshunter.io/ios/app/english-speaking-pro/id6813361115)
- [Axpertz Academy](https://appshunter.io/ios/app/axpertz-academy/id6814571277)

All apps by suraj chandravanshi: https://appshunter.io/developer/6804610715

---

*Data collected daily from the US App Store and indexed by [AppsHunter](https://appshunter.io/). User reviews are verbatim App Store reviews. Ratings, prices and chart positions refresh continuously; this snapshot is from 2026-10-14.*
